फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति जिंदल के भतीजे की कार टांडा जंगल में पलटी, पांच घायल

Fri, 22 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपति एवं पूर्व कांग्रेसी मंत्री नवीन जिंदल के भतीजे की फारच्यूनर कार टांडा जंगल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार उद्योगपति जिंदल के भतीजे के साथ ही उसकी पत्नी और दो साल की पुत्री समेत पांच लोग घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगाें ने घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसका पता चलते ही सीएम कार्यालय देहरादून के साथ ही डीजी हेल्थ ने अस्पताल में फोन कर मामले की जानकारी ली। साथ ही एसएसपी नीलेश आनंद भरणे भी अस्पताल पहुंचे। बाद में सभी घायलों को पंतनगर एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन

 बीते दिनों देश के उद्योगपति एवं पूर्व कांग्रेसी मंत्री नवीन जिंदल के बड़े भाई अनिल जिंदल निवासी जिंदल पब्लिक स्कूल दशरथपुरी द्वारिका का परिवार पांच वाहनों से दिल्ली से नैनीताल घूमने आए हुआ था। इनमें से तीन कार बुकिंग में थी। गुरुवार दोपहर वे वापस नैनीताल से दिल्ली लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे पांचों वाहनों में से फारच्यूनर कार संख्या डीएल-7-सीटी-0909 सबसे आगे चल रही थी। जिसे उद्योगपति जिंदल का भतीजा प्रतीक जिंदल चला रहा था। कार में प्रतीक की पत्नी श्रुति जिंदल, दो साल की पुत्री तानिशि, दिल्ली श्यामनगर निवासी गरिमा पुत्र उत्तम सिंह समेत एक मेड सरस्वती सवार थे। जैसे ही कार टांडा जंगल में पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। जिससे उसमें सवार पांचों लोग घायल हो गए। यह देख पीछे से आ रहे अन्य वाहनों में सवार जिंदल के परिवार के लोगों ने पांचों घायलों को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। शीशे से चोट लगने के कारण बुकिंग में आया टैक्सी के चालक फजलू भी चोटिल हो गया। बाद में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे भी पहुंच गए और जानकारी ली। साथ ही सभी घायलों को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई। शाम करीब चार बजे सभी घायलों को एंबुलेंस से पंतनगर एयरपोर्ट ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक पंतनगर एयरपोर्ट से घायलों को दिल्ली के वेदांता अस्पताल के एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें