फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब से लोडेड पिकप पलटी चालक और हेल्पर घायल

Wed, 21 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब से लोडेड एक पिकप काशीपुर रोड पर पलट गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पिकप में लदा तेजाब भी सड़क पर बिखर गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। बाद में एंबुलेंस 108 ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर ग्राम धरमपुर स्थित ओम सांई केमिकल्स फैक्ट्री से तेजाब लोड एक पिकप संख्या डीएल-1एलई-1700 गदरपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच काशीपुर रोड पर पिकप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे पिकप चालक अतर सिंह औ हेल्पर विपिन कुमार घायल हो गए। पिकप पलटने से उसमें लोड तेजाब के ड्रम भी गिर गए और तेजाब सड़क में भी बिखर गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में मौके पर एकत्र लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें