टीम अब होटल स्वामी को श्रम विभाग से संपर्क कर नोटिस दिलवाने की तैयारी कर रही है। उधर सुनगढ़ी पुलिस ने आसाम पुलिस चौकी के पास से खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र के गांव बिजुआ निवासी 25 वर्षीय छोटू को आसाम पुलिस चौकी के पास घूमते हुए बरामद किया। पुलिस ने उसके घर वालों के सूचना दी है।
खटीमा थाना के एसआई महेश्वर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम उत्तराखंड के थाना खटीमा की पुलिस मंगलवार की शाम शहर आई थी। टीम ने बुधवार को आधा दर्जन से अधिक होटल और ढाबे खंगाले। टीम को स्टेशन के पीछे स्थित एक होटल पर तीन नाबालिग बच्चे काम करते मिले। टीम ने तीनों बच्चों के नाम व पता दर्ज किया है। एसआई महेश्वर सिंह ने बताया कि वह खटीमा के श्रम विभाग से संपर्क करने के बाद होटल स्वामी को नोटिस भिजवाया जाएगा। उधर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि आसाम पुलिस चौकी के पास एक मंदबुद्धि का युवक कंपकंपा रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पहले अपना नाम छोटू और पता गोला बताया। थोड़ी देर बाद पिता का नाम तोता-मैना और गांव बिजुआ बताया। इस पर उन्होंने भीरा पुलिस से संपर्क किया और ग्रामप्रधान चुन्नीलाल के नंबर लेकर उनसे बात की। प्रधान ने बताया कि छोटू हफ्ते भर पहले कहीं चला गया था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां कई दिनों से बिजुआ पुलिस चौकी के चक्कर काट रही है। प्रभारी निरीक्षक ने गुमशुदा के घर वालों के देर शाम तक पहुंचने की संभावना जताई है।