फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर पर बढ़ा शिकंजा, कुर्की की तैयारी

Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधान छोटे लाल हत्याकांड में अब आरोपी ट्रांसपोर्टर पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस जांच में नाम आने के बाद हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे ट्रांसपोर्टर जयदीप शर्मा पर अब कुर्की की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर के घर की कुर्की की कार्रवाई के साथ ही एनबीडब्लू वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट से अनुमति मिलते ही पुलिस अपनी कार्रवाई प्रारंभ कर देगी। दूसरी ओर एक अन्य हत्यारोपी सुनील की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी राजेश भट्ट ने बताया कि पूर्व प्रधान छोटे लाल की सात जून को काशीपुर रोड स्थित कीरतपुर गांव में गोली मार कर हत्या कर दी थी। छोटे लाल की हत्या में फोजी मटकोटा निवासी बिट्टू चौधरी के अलावा गोपी और सुनील का नाम जांच में सामने आया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। उससे पूछताछ में ट्रांसपोर्टर जयदीप शर्मा का भी नाम सामने आया। सीओ ने बताया कि बिट्टू के बाद गोनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बिट्टू ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए,  जिसमें जयदीप समेत कई लोगों के नाम प्रकाश में आए। 
विज्ञापन


जयदीप ने ही बिट्टू और गोपी की मुलाकात हरियाणा के सोनीपत निवासी शूटर सुनील से कराई थी। सुनील अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सीओ ने बताया कि सुनील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जबकि आरोपी ट्रांसपोर्टर जयदीप के घर की कुर्की कार्रवाई को चस्पा नोटिस के अलावा एनबीडब्लू वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें