फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात साफ

Tue, 21 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त सरिया और छेनी मौके से बरामद की है। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी और एलआईसी एजेंट हेमंत कुमार शर्मा मोहल्ला टांडा उज्जैन में मितान सिंह चौहान के घर के प्रथम तल पर किराए पर रहते हैं। जबकि दोमंजिले पर जूता फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी रहते हैं।  बीते रविवार की रात हेमंत कुमार शर्मा परिजनों के साथ घर पर ताला लगाकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए हुए थे। देर रात्रि करीब ढाई बजे हेमंत नींद आने के कारण शादी समारोह से वापस आ गए। देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर कमरे का ताला टूटा होने के साथ ही सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी करीब 30 हजार की नकदी, तीन तोले सोने के जेवर और आधा किलो चांदी के जेवर पार कर लिए। जबकि कई जेवर चोर छोड़कर भाग गए।  मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें