फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति नाराज हुआ तो पत्नी ने काटी जीभ

Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जीभ्‍ा काटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रात में बहस के बाद सुबह जब पति ने नाराजगी जताई और छोड़ देने की धमकी दी तो पत्नी ने आत्मग्लानि में जीभ काट दी। आनन-फानन में पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 खेड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी राम अवतार और सोनम का चार साल पहले विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। रविवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबह तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। 

सोमवार सुबह जब रामअवतार तैयार होकर आफिस को निकलने लगा तो उसने सोनम द्वारा रात को की गई बहस पर दुख व्यक्त करते हुए बहुत जल्द ही उसे छोड़ देने की धमकी दे दी। इतना सुनते ही सोनम पति को खोने के डर से सहम गई और सारा दोष अपनी जीभ का बताकर चाकू से जीभ काट दी। 
विज्ञापन


इससे सोनम बुरी तरह लहूलुहान हो गई। पति ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। राम अवतार का कहना है कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। बहस के बाद उसने मजाक में सोनम से उसे छोड़ देने की बात कही थी। इससे डरकर सोनम ने यह कदम उठा लिया।

चाकू के तेज वार से महिला की जीभ पूरी तरह कट गई है। हमने जीभ की सर्जरी कर दी है। फिलहाल महिला कितने दिनों बाद बोल पायेगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ समय बाद महिला के बोलने की संभावना है। 
विज्ञापन
डॉ. यतेंद्र सिंह बृजवाल, सर्जन जिला अस्पताल रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें