फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

Thu, 25 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोका लीलेंड गेट पर लगा आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम बदमाश उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 7.50 लाख रुपये की नगदी थी। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर टेप लगा दिया था। सूचना पर डीआईजी और एसएसपी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की धरपकड़ को चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मामले के खुलासे को पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीम गठित कर एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड समेत आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।   
विज्ञापन

 आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम दिनेशपुर रोड पर अशोका लीलेंड कंपनी के दूसरे गेट पर है। जहां पर ओरिआन सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड जिला बरेली, थाना बहेड़ी के ग्राम डुडा जनौरी निवासी कन्हैया लाल तैनात है। इन दिनों वह परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप में रह रहा है। कन्हैया के मुताबिक एटीएम में दूसरा गार्ड उसका पुत्र अखिलेश है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक उसके पुत्र अखिलेश की ड्यूटी थी, लेकिन वह नहीं आया। इस पर वह ड्यूटी करने लगा। रात करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर घर से कॉल आई कि अखिलेश की तबीयत खराब है। इसके बाद वह एटीएम का शटर गिराकर बाइक से घर चला गया। इसी बीच मौका पाकर बदमाश एटीएम में घुसे और उसे उखाड़ ले गए। सुबह जब छह बजे कन्हैया एटीएम में पहुंचा तो शटर उठा हुआ था। अंदर देखने पर एटीएम गायब था। इस पर उसने मामले की जानकारी सिक्योरिटी सुपरवाइजर आलोक और पुलिस को दी। सूचना पर डीआईजी कुमाऊं पीएस सैलाल, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, एएसपी टीडी वैला, सीओ रमेश चंद्र जोशी, सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे आईसीआईसीआई बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि एटीएम में करीब 7.50 लाख रुपये थे। पुलिस ने सिक्योरिटी कर्मी कन्हैया और रात को आसपास खड़े ट्रकों के करीब आठ चालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें