फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 25 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना में टेंपों पलटने से दंपती जख्मी हो गए।
विज्ञापन

उन्हें सिधौली से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मछरेहटा के नत्थापुर गांव निवासी बाबू (40) पुत्र लोटन मंगलवार दोपहर साइकिल से अपनी बेटी के यहां जा रहा था। जब वह मिश्रिख इलाके में बर्मी के पास पहुंचा तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 घटना के बाद लोगों ने वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सिधौली के गांधी नगर निवासी रामकुमार तिवारी (65) अपने पत्नी माया देवी के साथ नैमिषारण्य से लौट रहे थे।
विज्ञापन

जब ये लोग टेंपो से संजराबाद के पास पहुंचे तभी टेंपो पलट गया, जिससे उस पर सवार चालक व अन्य लोग निकल भागे, लेकिन बुजुर्ग दंपती दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सिधौली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें