कहासुनी, मारपीट के दौरान छुरा घोंप कर बेटे की हत्या करने का आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए पिता की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया।
शनिवार को कहासुनी के दौरान ग्राम रजपुरा नं. 1 कालोनी निवासी राय सिंह ने मारपीट कर रहे बेटे अमरजीत को छुरा घोंप दिया था। सीएचसी ले जाने के दौरान अमरजीत की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता गांव छोड़कर फ रार हो गया। पत्नी गीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। रविवार को एसओ प्रदीप राणा के नेतृत्व में एसआई कृष्ण कुमार, दिनेश बल्लभ, अनिल आर्य आदि ने गांव के ही निकट कहीं जाने की फि राक में खडे़ हत्यारोपी राय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया।