फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवक ने सिर पर गोली मारकर की आत्महत्या

Fri, 22 Jan 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने देशी पिस्टल से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने मां की तहरीर पर आत्महत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने पिस्टल और खाली कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

 आवास विकास रिंग रोड निवासी अंकुर शर्मा पुत्र स्व. राम बाबू शर्मा (28) बृहस्पतिवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। वह खाना खा रहा था।
तभी युवक को फोन आ गया। वह खाना कम बातें अधिक करने लगा। इतने में वह किसी से यह बात कह रहा था कि तुम पुलिस के पास मत जाओ, मैं दूसरे पक्ष को बुला लेता हूं और आपस में समझौता करा देता हूं।
यह बात अंकुर की मां राममूर्ति शर्मा ने सुन ली।
उसने बेटे को डांटते हुए कहा कि, इतना बड़ा हो गया है, तेरा एक बच्चा भी हो गया है। बेरोजगार घर में बैठा हुआ है। मैं कब तक कमाऊंगी, सिडकुल में कहीं नौकरी कर। अंकुर को मां की यह बात इतनी नागवार गुजरी की, वह आधा खाना छोड़कर 10:30 बजे रात कमरे में गया और 32 बोर के देशी पिस्टल को अपने सिर में सटाते हुए गोली चला दी। मां और पत्नी जब तक कुछ कहती तब तक अंकुर खून से लथपथ नीचे गिर गया।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले गए।
जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए हल्द्वानी ले जाने को कहा। हल्द्वानी ले जाते समय अंकुर की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार और चौकी इंचार्ज आवास विकास बीआर टम्टा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी लेकर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज बीआर टम्टा ने बताया कि मृतक के घर से देशी पिस्टल और खाली कारतूस बरामद कर लिया है। उधर पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें