फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूलरभोज में चोरों ने मचाया तांडव

Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात चोर घर पर सो रहे युवक की बाइक और हजारों की नगदी व मोबाइल उड़ा ले गए। वहीं चोरों ने पास के दो अन्य गांवों में भी बाइक चुराने का  असफल प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


ग्राम ठंडा नाला निवासी लताफत अपने घर पर सो रहा था। कि देर रात चोर उसके आंगन में खड़ी बाइक संख्या यूके 06के3856 वहीं खूंटी पर टंगे कपड़े जिसमें नौ हजार की नगदी थी और चारपाई पर रखा मोबाइल ले गए। 

घटना की जानकारी लताफत को सुबह उठने पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार वहीं पास ही के गांव कोपा कृपाली में उक्त चोरों ने कमइया और नन्नू के घर के बाहर खड़ी बाइक को ले जाने का प्रयास किया। बाइक लॉक होने के कारण वह नहीं ले जा सके तो उन्होंने बाइक से तेल निकाल लिया। 
विज्ञापन


वहीं रफी के घर की भी तलाशी ली। उसके बाद बेखौफ चोरों ने हरिपुरा जलाशय के समीप कोपा गांव में भी बलेश्वर, रामजीवन के घर पर भी बाइक उठाने का प्रयास किया परंतु वह सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें