फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन टीम और तस्करों के बीच फायरिंग

Sun, 24 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बरहैनी जंगलात के प्लाट नंबर 35 में खैर का पेड़ काटकर ले जा रहे बोलेरो सवार वन तस्करों और वन कर्मचारियों के बीच फायरिंग हो गई। मौका पाकर तीन तस्कर फरार हो गये। जंगलात टीम ने बोलेरो सहित दो तस्करों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


बोलेरो के अंदर खैर के छह गिल्टे बरामद हुए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। वन तस्करों के खिलाफ फारेस्ट की धारा 26 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

शनिवार देर रात बरहैनी जंगलात के प्लांट नंबर 35 में खैर का पेड़ काटने की सूचना पर बरहैनी क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने जंगलात टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। 
विज्ञापन


वन तस्कर खैर के गिल्टे बोलेेरो में लाद कर भाग निकले। जंगलात टीम के पीछा करने वन तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाब में वन टीम ने भी हवाई फायरिंग की। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। प्लांट नंबर 25 में बोलेरो सवार परमजीत सिंह निवासी इटव्वा उसके ममेरा भाई  गुरमीत सिंह निवासी शक्तिफार्म को गिरफ्तार कर लिया। 

उनके पास से आरी, कुल्हाड़ी बोलेरो गाड़ी, खैर के छह गिल्टे बरामद हुए हैं। मौका पाकर गुज्जर सिंह, रफी अहमद सहित तीन तस्कर फरार हो गये। टीम में वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद खुल्बे, आरसी  देवाड़ी, जगत प्रसाद खाती, बहादुर चौहान, मोहन पांडे, जय प्रकाश आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें