फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार

Sun, 23 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 घर में घुसकर अकेली नाबालिग लड़की से बलात्कार कर एक व्यक्ति फरार हो गया। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसने शुक्रवार को ही मामले की तहरीर पुलिस को दे दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे गुस्साए मोहल्ले के  लोगों ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर कोतवाल का घेराव किया। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कोतवाल ने पीड़िता का मेडिकल कराने निर्देश दिए। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का लोगों को भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन

कवि नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि वह बृहस्पतिवार की शाम पत्नी के साथ भोजपुर (मुरादाबाद) यूपी गया था। घर पर उसकी तेरह साल की लड़की अकेली थी। शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे अतर सिंह निवासी ग्राम कुंडेश्वरा थाना टांडा (रामपुर) यूपी उसके घर आया। उसने धोखे से दरवाजा खुलवाया और लड़की को अकेली पाकर उससे  दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने कहा कि अतर सिंह की पत्नी और बहन उसे रिपोर्ट दर्ज कराने पर लड़की को उठवा लेने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि दुराचार करने वाला अतर सिंह एक स्कूल की टाटा मैजिक का चालक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें