एसबीआई की मुख्य शाखा की चेस्ट से नोटबंदी के दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्गम विभाग को 42 हजार 500 रुपये के नकली नोट मिले। आरबीआई दावा अनुभाग अधिकारी ने कोतवाली में नकली नोट जमा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कानपुर स्थित आरबीआई के निर्गम विभाग के दावा अनुभाग अधिकारी सत्यकुमार ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा कि काशीपुर से एसबीआई की मुख्य शाखा से जमा कराई गई करेंसी में 42 हजार पांच सौ रुपये के नकली नोट प्राप्त हुए हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।