फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने मारी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर, 14 घायल

Tue, 14 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डंपर ने पीछे से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे जाकर खेत में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित 14 मजदूर घायल हो गये। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दो मजदूरों को हल्द्वानी रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। ट्राली में करीब 25 मजदूर सवार थे।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव रतनपुरा निवासी हनीफ ट्रैक्टर ट्राली से मजदूरों को लेकर जा रहा था कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास टैक्टर ट्राली को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली खेत में जाकर पलट गई। 

हादसे में अनीत सिंह, रति राम, रतनलाल, हुकुम सिंह, रामवती, चंद्रवती, बबीता, रामपाल, नन्हे, पवन सिंह, राजपाल और ट्रैक्टर चालक हनीफ सहित 14 मजदूर घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायलों को अपने वाहनों से सीएचसी में भर्ती कराया। अनीत सिंह और रति राम की हालत बिड़ने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मलते ही घायलों के तमाम परिजन अस्पताल में कुशलक्षेम लेने पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद भी पुलिस दो घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें