फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक ने ले ली शबाना की जान 

Thu, 05 Apr 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी सास-ससुर, इनसेट में शबाना का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्राम राजपुर निवासी शबाना परवीन की मौत से परदा उठ गया है। शबाना की हत्या दहेज के लिए नहीं बल्कि अवैध संबंधों के शक होने पर उसके सास-ससुर ने गला घोंटकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी कोतवाल कमलेश भट्ट ने बताया कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी सादिक हुसैन ने 30 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा कि 26 अक्तूबर 2015 को उसकी बहन शबाना का साजिद अली निवासी ग्राम राजपुर के साथ प्रेम विवाह हुआ था। उसने बहनोई के शह पर 29 मार्च की रात सास-ससुर और ननद पर गला घोंटकर शबाना की हत्या का आरोप लगाया। जांच में दहेज का मामला नहीं पाए जाने पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा 304बी को हत्या की धारा 302 में बदल दिया। 

कोतवाल ने बताया कि शबाना शादी के पूर्व इसी गांव निवासी बंटी और दानिश आदि से फोन पर बात करती थी। शादी के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। उसकी सास शकीना और ससुर साबिर हुसैन शक था कि रात में शबाना से मिलने कोई आता है। 29 मार्च की रात तीन बजे भी सास को बहू के कमरे में किसी के होने का एहसास हुआ, जिसपर वह बहू के कमरे में गई। पूछने पर बहू ने कमरे में किसी के आने से इंकार किया। इस पर सास ने उसे थप्पड़ मारा, जिससे वह बेड पर गिर गई। शकीना ने दुपट्टे से उसका मुंह बंद कर दिया। शोर सुनकर कमरे में पहुंचे ससुर ने उसके हाथ पकड़े और सास ने गला घोंटकर शबाना की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से आत्महत्या दर्शाने के लिए उन्होंने कमरे के दरवाजे में छेद से कुंडी अंदर से लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों के आने पर उसका शव मकान की दीवार तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

मृत्यु से पूर्व बनाए थे शारीरिक संबंध 
जसपुर। शबाना हत्याकांड के खुलासे की मुख्य कड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी। रिपोर्ट में मृत्यु से पूर्व शबाना ने शारीरिक संबंध बनाए थे। रिपोर्ट में मृतका के कपड़ों एवं शरीर पर इसके साक्ष्य मिले हैं। इधर गांव के आधा दर्जन युवक पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस ने शारीरिक संबंध की पुष्टि के लिए मृतका के गर्भाश्य का तरल पदार्थ जांच के लिए देहरादून भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने पर पुलिस युवकों का डीएनए टेस्ट कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें