फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता में रंसाली रेंजर बीडी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात साधूनगर स्थित कैलाश नदी में छापामारी की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया और रंसाली रेंज कार्यालय ले आई। वहीं, छापेमारी की भनक लगते ही माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। रेंजर बीडी जोशी ने बताया कि तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फरार खनन माफियाओं के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीम में वन दरोगा धीरेंद्र पंत, गजेंद्र बिष्ट, खुशाल सिंह फर्त्याल, गिरीश वर्मा, परमानंद भट्ट, मनोज राणा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें