फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज से छेड़खानी के आरोप में डॉक्टर को पीटा

Thu, 17 May 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में चिकित्सक के साथ मारपीट के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में एक महिला मरीज के चिकित्सक पर छेड़खानी के आरोप के बाद हंगामा खड़ा हो गया। महिला के पति और उसके साथी ने डॉक्टर के केबिन में घुसकर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौच और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। देर शाम पीड़ित महिला की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कलाई की हड्डी में दर्द की शिकायत होने पर एक महिला जिला चिकित्सालय पहुंची। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गांधी के कक्ष के बाहर ओपीडी के लिए लगी लाइन में महिला भी खड़ी हो गई। इलाज के दौरान डॉक्टर के कंधे और गर्दन के हिस्से को छूने पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। महिला ने फोन पर अपने पति हितेंद्र को अस्पताल में बुला लिया। करीब एक घंटे बाद महिला के पति ने इस घटना की लिखित शिकायत प्रमुख अधीक्षक बीएस सामंत की दो। 

प्रमुख अधीक्षक ने जांच का आश्वासन देकर जैसे ही प्रबंधक डॉ. अजयवीर चौहान से शिकायत के संबंध में चर्चा करने पहुंचे तो महिला का पति हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में पहुंच गया। उसने वहां मौजूद पीआरडी जवान के साथ धक्कामुक्की की। आरोप है कि हितेंद्र ने अपने साथी उल्लास पॉल के साथ डॉ. राजीव से मारपीट कर दी। इससे ओपीडी की लाइन में लगे मरीजों में अफरातफरी मच गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर ने हमलावरों पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए भविष्य में जान का खतरा होने की बात कही। 
विज्ञापन


महिला के पति ने पीएमएस पर शिकायत के बावजूद डॉक्टर पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सिडकुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर महिला के पति बगवाड़ा निवासी हितेंद्र कुमार और उसके साथी शांति विहार कॉलोनी निवासी उल्लास पॉल के खिलाफ के मारपीट, गालीगलौच और सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, महिला की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर राजीव के खिलाफ भी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

महिला के पति ने पत्नी से छेड़खानी की लिखित शिकायत की थी। उसे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया गया था। इसको लेकर अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह के साथ चर्चा की जा रही थी, लेकिन जांच से पहले ही महिला का पति अपने साथी के साथ डॉक्टर के कक्ष पहुंचकर मारपीट करने लग गया। 
विज्ञापन

- बीएस सामंत, प्रमुख अधीक्षक, जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें