बाजपुर में एएसपी आयूष अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को कोसी नदी खनन क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर को सीज कर दिया। उन्होंने खनन क्षेत्र में तैनात पीएसी को भी सचेत रहने के निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि खनन पट्टों की जांच पड़ताल की गई। एक पट्टे के कांटे पर खामियां मिलने पर कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान 175 वाहनों का चालान किया गया।