फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करो

Sun, 14 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी न होने से भड़के लोगों ने संजयनगर में प्रदर्शन किया। धमकी दी कि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को संजय नगर के दर्जनों लोग मोहल्ले में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि 27 मई 2015 को दहेज की खातिर रंजना मंडल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रंजना के पति, ससुर, सास, देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आरोपी सास, ससुर एवं पति को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस ने देवर को गिरफ्तार नहीं किया। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष विश्वास, नीरज कुमार, देवानंद स्वर्णकार, राम दास, बलाई विश्वास, विकास, तपन विश्वास, रंजीत तिवारी, आनंद शर्मा, रविंद्र राय, अखिल विश्वास, तपन साना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें