फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर अधेड़ की मौत

Wed, 02 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम ध्याननगर के पास मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी राजपाल (50) पुत्र बाबू सिंह  सोमवार की दोपहर वह अपने ध्याननगर स्थित खेतों पर जाने को कह कर निकला था।

वह शराब के नशे में खेत के पास बने नाले में गिर गया। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक राजपाल बहुत अधिक शराब पीता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें