फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

Thu, 13 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की हत्या के मामले में संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे अल्मोड़ा के कैदी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। बुधवार को हालत बिगड़ने पर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 जेलर जयंत पांगती ने बताया कि अल्मोड़ा के चौखुटिया निवासी 70 वर्षीय नारायण सिंह ने 2009 में बेटी की हत्या कर दी थी। नौ जुलाई 2010 को अल्मोड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह देहरादून की जिला कारागार में सजा काट रहा था। 11 सितंबर 2016 को उसे यहां की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। 

उसी समय से नारायण पैरालाइसिस रोग से बीमार चल रहा था। उसे टीवी भी हो गया था। 30 मार्च को हालत बिगडने पर उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुधार न होने आठ अप्रैल को  एम्स रेफर कर दिया। एम्स में डाक्टरों ने इलाज करने के बाद दवाई देकर उसे वापस जेल ले जाने को कहा। दस अप्रैल को एम्स से यहां लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल में डॉक्टर का पद खाली है। कई बार स्वास्थ्य निदेशक को पत्र लिखे। मुख्य चिकित्साधिकारी से भी तैनाती का आग्रह किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
-टीडी जोशी-जेल अधीक्षक, संपूर्णानंद सेंट्रल जेल, सितारगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें