फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा

Mon, 05 Mar 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद नईम के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किच्छा में बाइक सवार दो लोगों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने देर शाम जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम की अनुमति ले ली। पर चिकित्सक ने पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर पोस्टमार्टम में असमर्थता जताई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। आखिर रात नौ बजे बैटरी और बल्ब की व्यवस्था करने के बाद पोस्टमार्टम हो सका।   

विज्ञापन


दरऊ निवासी अफजाल पुत्र यामीन और इंदिरानगर सिरौली निवासी नईम (25) पुत्र पुत्तन सोमवार दोपहर बाइक से लालपुर से किच्छा की ओर आ रहे थे। नालंदा स्कूल के पास पीछे से आ रहे एक डंपर उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर नईम को हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन अपराह्न तीन बजे शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस रुद्रपुर पहुंचे। काफी देर तक चिकित्सक न आने पर परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम से की। इसके बाद चिकित्सक के पहुंचने पर अंधेरा होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम हाउस में पिछले माह से बिजली व्यवस्था नहीं है। चिकित्सक ने अंधेरा होने के कारण पोस्टमार्टम करने में असमर्थता जताई। इससे भड़के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के एक कर्मचारी पर शव की देखरेख करने के एवज में शराब मांगने का आरोप भी लगाया। मृतक के मौसेरे भाई इकबाल और रुद्रपुर निवासी परवेश कुरैशी ने कहा कि स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा पांच बजे के बाद पोस्टमार्टम न करने की बात कहने पर डीएम से विशेष अनुमति ली गई थी। इसके बावजूद भी उन्हेें इस तरह समस्या का सामना करना पड़ा। रात नौ बजे परिजनों द्वारा बैट्री और बल्ब की व्यवस्था की गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिला अस्पताल के डाक्टर यतिन बृजवाल का कहना है कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण पोस्टमार्टम करने में कुछ व्यवधान हुआ, लेकिन बिजली व्यवस्था होने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। फोटो- 05 आरडीपी 23पी- रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें