फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री मैनेजर की मौत

Mon, 14 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल स्थित फैक्ट्री मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से लखनऊ, गोमतीनगर और हाल आवास विकास निवासी 50 वर्षीय शैलेश सिंह सिडकुल के सेक्टर तीन स्थित एक फैक्ट्री में प्रोडक्शन मैनेजर थे।
विज्ञापन


 रविवार दोपहर वह अचानक गश खाकर नीचे गिर गए। यह देख आसपास काम कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई केसी चन्याल ने बताया कि मृतक की आंखों के पास चोट के निशान भी है। संभावना जताई कि जब वह गश खाकर गिरा होगा, तब यह चोट लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें