फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिनशेड की बल्ली के सहारे लटका मिला शव

Tue, 06 Nov 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन

एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के टिनशेड की बल्ली से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन के सहारे मुड़े हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ग्राम कचनालगाजी निवासी सुमन का विवाह आठ वर्ष पूर्व मेरठ के थाना हस्तिनापुर के ग्राम खुदली निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मिंटू (35) पुत्र बारा सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही गुरमीत काशीपुर आकर ससुराल के पास किराए के मकान में रहने लगा। उसकी पुत्री सोना (5) और पुत्र प्रभजोत (2) हैं। दो वर्ष पूर्व गुरमीत ने बांसखेड़ा निवासी एक युवक और उसके चाचा के साथ मिलकर ग्राम मानपुर नईबस्ती में भूखंड खरीदा था। 

एक वर्ष से अपने हिस्से में वह छप्पर डालकर रह रहा था और एक पेंट फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। सोमवार रात करीब 11:30 बजे प्रधान जसपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसका शव दुपट्टे से छप्पर में बांस से लटका हुआ है। सूचना पर प्रतापपुर चौकी प्रभारी विजय सिंह गुसांई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


मृतक गुरमीत के दोनो पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। टिनशेड की ऊंचाई करीब आठ फिट बताई गई है। इतनी कम ऊंचाई से पतली बल्ली के सहारे गुरमीत के फांसी लगाने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने गुरमीत का मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। सूचना पर मृतक की मां मंजीत कौर, उसके दो भाई कुलदीप व संदीप भी काशीपुर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में जांच की मांग की है। उधर, कोतवाल चंचल शर्मा ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं दी गई है।

बार-बार बयान बदलने से पत्नी की भूमिका संदिग्ध  
काशीपुर। मृतक गुरमीत की पत्नी सुमन की ओर से बार-बार बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है। मामले में एक अन्य युवक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गुरमीत के छप्पर के पास बांसखेड़ा निवासी एक युवक अपने मकान के लिए बुनियाद खुदवा रहा है। सुमन ने एक तरफ पुलिस को बताया कि सोमवार रात युवक ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया। होश में आने पर उसने पति को छप्पर के बांस से लटका पाया। उसने बताया कि युवक उसके पति पर उधार दिए गए रुपये की वापसी के लिए भी दबाव डाल रहा था। वहीं, बाद में सुमन ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसके पति को बुलाकर ले गया था। देर रात तक पति के नहीं लौटने पर वह सो गई। रात में उसकी आंख खुली तो उसने गुरमीत का शव फंदे पर लटका देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें