फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 पेंडोल क्लिप निकालने पर मुकदमा दर्ज 

Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
विज्ञापन
बडौत के रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से हटा पेंड्रोल क्लिप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यूपी के भोजपुर के पास अराजक तत्वों ने ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की नियत से रेलवे ट्रैक की सौ से अधिक क्लिप निकाल कर फेंक दी। जानकारी होने पर मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम आने वाली एक पैसेंजर ट्रेन को घटनास्थल से पहले ही रोक दिया गया। ट्रैक पर दो घंटे आवाजाही रुकने से सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे रहे। रेलवे अधिकारी और पुलिस टीम के निरीक्षण के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद से काशीपुर के बीच भोजपुर रेलवे स्टेशन से काशीपुर की ओर सिग्नल के पास पेंडोल क्लिप निकालने की सूचना पर भोजपुर रेलवे स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने ट्रेन को रेलवे गेट संख्या 9बी पर ही रुकवा दिया। आनन-फानन में मुख्य यातायात निरीक्षक एसके राय रेलवे स्टेशन से सेक्शन इंजीनियर पीवी देवराज सिंह, आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा और एक अन्य ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटनास्थल से करीब 55 पेंडोल क्लिप बरामद हुए हैं। जबकि अन्य क्लिप की तलाश नहीं की जा सकी। इससे ट्रेन साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक गेट पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम की संतुष्टि होने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। सेक्शन इंजीनियर देवराज सिंह ने भोजपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


चार अप्रैल को भी एक घटना हुई थी
काशीपुर। चार अप्रैल को इसी मार्ग पर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए 18 फुट लंबी 16 एमएम लोहे की छड़ को शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। इससे पहले इसी मार्ग पर खजूर के पेड़ को रखा गया था। दोनों ही घटनाओं में रेलवे पुलिस और अधिकारियों की सतर्कता के चलते ट्रेन को घटनास्थल से पहले ही रोक दिया गया था। जिसके मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें अब तक कोई भी गिरफ्तारी आज तक नहीं हो सकी है। 

भोजपुर रेलवे स्टेशन के सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक की करीब 105 पेंडोल क्लिप उखाड़कर फेंक दी गई थीं। 55 क्लिप बरामद हो गए हैं। सेक्शन इंजीनियर ने भोजपुर थाना और आरपीएफ में घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। एक महीने के भीतर इसी मार्ग पर तीन घटनाएं हो चुकी हैं। टीम जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

-एसके राय, मुख्य यातायात निरीक्षक, रेलवे स्टेशन काशीपुर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें