फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 न्यायालय के आदेश पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने काशीपुर के दो सर्राफा व्यवसायियों समेत सात लोगों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मुरादाबाद जा रहे एक व्यक्ति को आरोपियों ने तमंचे के बट से मारपीट कर उससे हजारों की नगदी लूट ली थी। पीड़ित सुमित अग्रवाल निवासी कंजरी सराय मुरादाबाद के अनुसार वह बीते दिनों एक मुकदमे के संबंध में काशीपुर आया हुआ था। यह मुकदमा आरोपियों ने ही उसके खिलाफ करवाया था। इसी के चलते उसने एसडीएम काशीपुर से आपत्ति दाखिल की थी। लेकिन आरोपी आपत्ति दर्ज नहीं करने की धमकी दे रहे थे। बताया कि 21 अगस्त 2015 को काशीपुर से मुरादाबाद जा रहा था कि आरोपियों ने पीड़ित को घेर लिया और झाड़ियों में ले जाकर तमंचे की बट से उसके साथ मारपीट की। अधमरी हालत में आरोपी उससे 18 हजार से अधिक की नगदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अमरीश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सुरेंद्र, कोमल , शोभित , राजेंद्र निवासी रहमखानी काशीपुर समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से दो काशीपुर के सर्राफा व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें