फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद में भाई ने भाई को मारी कुल्हाड़ी

Tue, 25 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रुपयों के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में इस कदर विवाद बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई के पैर पर कुल्हाड़ी से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव के लिए आई भाभी को भी पीटकर सिर फोड़ डाला। वहीं, बहन ने अपने दूसरे भाई पर जानलेवा प्रहार कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक भोला कालोनी में रहने वाले स्व. शब्बीर शाह के नाम बैंक में कुछ रुपये थे, जिसके बंटवारे को लेकर उसके बडे़ पुत्र हसन अली और नफीस अहमद में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ गया कि हसन अली ने नफीस अहमद के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसकी एक टांग बुरी तरह जख्मी हो गई। नफीस अहमद के चिल्लाने पर उसकी पत्नी जरीना बचाव करने आई तो हसन अली ने उसके सिर पर भी प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। जरीना अपनी बच्ची को लेकर बहदवास हालत में थाने पहुंची और मदद की गुहार लगाई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हसन अली को हिरासत में ले लिया और खून से सनी तलवार को कब्जे में लेकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इधर, नाजमा पत्नी फजले हसन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई नफीस अहमद ने रुपयों के लालच में उसकी मां महमूदन बेगम के साथ मारपीट की और उस पर भी जानलेवा हमला किया। नाजमा ने बताया कि नफीस अहमद ने उस पर कुल्हाड़ी से पीठ पर वार किया, उसने बमुश्किल अपनी जान बचाई। उधर, महमूदी बेगम ने भी पुलिस को सौंपी तहरीर में नफीस अहमद पर जबरन रुपये छीनने का आरोप लगाकर विरोध करने पर अपने और अपनी पुत्री नाजमा से मारपीट की शिकायत की है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें