उनके समर्थन में जिला जेल पहुंचे अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समर्थन का वादा किया। अधिवक्ताओं ने सेशन कोर्ट परिसर में दोपहर बाद जुलूस निकाला और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दयाल शर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री नरेंद्र वर्मा, हरीश अग्निहोत्री के नेतृत्व में अधिवक्ता पैदल जेल पहुंचे और प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई।
इसके बाद जेलर ने प्रतिनिधियों को अदंर बुलाकर वार्ता की। रितेश मिश्रा ने साथियों के समझाने पर मुचलका पर दस्तखत किया। वकीलों के समूह के साथ रितेश रिहा होकर दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया।