फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से बीटेक छात्र की मौत

Mon, 30 Jul 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
air gun
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से सीने में गोली लगने से बीटेक के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर उसकी अंत्येष्टि कर दी। भनक लगने पर पुलिस मृतक के घर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद तमंचे को कब्जे में ले लिया।        
मोहल्ला नई बस्ती विजयनगर निवासी राकेश चौधरी का छोटा बेटा रजत चौधरी (20) द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा था। तीन दिन पूर्व ही उसने तीसरे सेमेस्टर के लिए फीस जमा कराई थी। एक अगस्त को उसे कॉलेज जाना था। उसका बड़ा भाई आनंद सिंचाई विभाग में अवर अभियंता है। रविवार दोपहर आनंद उसकी छोटी बहन को रिक्शे में बैठाने गया था। इसी दौरान घर में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो रजत लहूलुहान पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी और पास ही तमंचा पड़ा था। परिजन उसे रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रजत की अंत्येष्टि कर दी। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक खाली कारतूस बरामद कर लिया गया है। हालांकि छात्र के परिजनों ने इस संबंध में कोई भी कार्रवाई न करने की बात कही है। घटना का विवरण कोतवाली के रोजनामचे (जीडी) में अंकित कर दिया गया है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व तीन बहनें भी है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें