फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक भुनाने का प्रयास

Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंधक की सजगता से शातिर युवक के फर्जी चेक भुनाने के मंसूबों पर पानी फिर गया। मैनेजर ने चेक की सत्यता जांची तो झूठा उजागर हो गया। आरोपी ने साढ़े नौ लाख रुपये का जो चेक भुनाने के लिए बैंक में लगाया था, वो असल में 2308 रुपये का जारी था। चेक में हेराफेरी कर युवक भुनाने की कोशिश में था। मैनेजर की तहरीर पर युवक के खिलाफ आवास विकास चौकी में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


  आवास विकास क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंधक मोहम्मद शाहजीबू ने तहरीर में कहा है कि बीते 4 अप्रैल को आवास विकास स्थित इंद्रभान ग्रुप के प्रोपराइटर नमित कुमार राय ने साढ़े नौ लाख रुपये का चेक अपने खाते में क्लीयरिंग के लिए बैंक में जमा कराया था। यह चेक एचबीएल पावर सिस्टम लिमिटेड हैदराबाद से जारी हुआ था।

शक होने पर उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से कंपनी से संपर्क साधा तो पता चला कि एसबीआई का चेक किसी के तिरुपति को 2308 रुपये का जारी किया गया था। जो के तिरुपति ने भुना लिया था। नमित ने फर्जी तरीके से चेक की धनराशि को ओवरराइटिंग कर साढ़े नौ लाख रुपये दर्शाकर अपने खाते में क्लीयरिंग करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी नमित के खिलाफ धारा 467,468,420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि नमित का बैंक ऑफ महाराष्ट्र में वर्ष 2013 से खाता बंद था। जब नमित चेक क्लीयरिंग कराने आया तो मैनेजर ने खाता चालू कराने के लिए 600 रुपये जमा करवाए। अचानक साढ़े नौ लाख का चेक नमित के पास देखकर मैनेजर को शक हुआ तो उन्होंने कंपनी से संपर्क साधा। जिसके बाद फर्जीवाड़े का पता चल सका। कंपनी ने बीते साल के तिरुपति के नाम पर यह चेक जारी किया था, जिसे भुना लिया गया था। भुना हुआ चेक नमित के पास कैसे पहुंचा, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें