फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में गिरी बाइक, तीन किशोरों की मौत 

Tue, 08 May 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव मुंडिया कला के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से तीन किशोरों की मौत हो गई। इनमें से एक ने मौके पर जबकि दो घायलों ने हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों सगे भाई थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर तिराहा स्थित मुस्लिम होटल के मालिक इस्माईल के पुत्र नावेद (15 वर्ष) और उवैश (14 वर्ष ) होटल पर काम करने वाले शहजान (16 वर्ष) पुत्र कलुआ के साथ सोमवार शाम करीब 4:15 बजे बाइक से बाजपुर की ओर आ रहे थे। गांव मुंडिया कला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर चिंघार नदी में गिर गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ घायलों को बाहर निकाला, तब तक शहजान की मौत हो चुकी थी। वह यूपी के गांव लांमाखेड़ा टांडा रामपुर का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल नावेद और उसके भाई उवैश को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया।

 सीएमएस डॉ. केपी सिंह ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजन दोनों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  इससे पूर्व हादसे की सूचना पर एएसपी आयुष अग्रवाल, एसएसआई सुशील कुमार, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली आदि ने सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। प्रधान लियाकत अली के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि बाइक कौन चला रहा था। इसके अलावा उनमें से किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें