फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Sun, 12 Nov 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर के मृतक ओमप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईंट से लदे ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मानपुर निवासी ओमप्रकाश (65) की स्टेडियम के पास किराना की दुकान है। परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां है। सभी विवाहित है। रोजाना की तरह शनिवार को भी ओमप्रकाश मुखर्जीनगर स्थित दिव्य धाम कुटिया में पूजा करने जा रहे थे। चीमा चौराहे से करीब सौ मीटर की दूरी पर संतोषी माता मंदिर के पास ईंट से लदे ट्रक (एचआर-55 सी/1839) े साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। ओमप्रकाश के पुत्र संजीव कुमार शर्मा ने शनिवार देर शाम पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग बनी दुघर्टनाओं का सबब चीमा चौराहे के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि बैरिकेडिंग लगाकर चौराहे को वन-वे बना देने से दुघर्टनाएं बढ़ रही है। मेडिकल स्टोर स्वामी सुशील कुमार ने बताया कि दुकानदारों के कई बार अधिकारियों से गई बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है। समस्या को समाधान पोर्टल पर भी डाला जा चुका है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई। इससे लगातार दुघर्टनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें