नोजगे पब्लिक स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका सुरेंद्र कौर ने कहा कि बेटियां समाज की जन्मदात्री, पालक, प्रथम शिक्षिका एवं मार्ग दर्शक हैं। प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने कहा कि भ्रूण हत्या, दहेज, घरेलू हिंसा आदि में भारत की छवि विश्व में धूमिल है।
वहां एचसी पंत, आरपी पंत, डॉ. अनिल शर्मा, वीएस सौन, एसएस यादव, रंजना गेरा, सुनील पाठक, राज भट्ट, आमिर अली आदि थे।