फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान लूटने का प्रयास

Sun, 05 May 2019 12:50 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लालपुर में बदमाश को पकड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालपुर में एक सर्राफ की दुकान पर दिन दहाड़े लूटपाट करने आए तीन बदमाशों ने ज्वैलर्स को पीट पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में सर्राफ ने बदमाशों का मुकाबला किया तो दो बदमाश उसके सोने की चेन निकाल कर मौके से भाग निकले जबकि एक बदमाश को दुकान स्वामी ने दबोच लिया। पुलिस बदमाश को साथ लेकर उसके फरार साथियों को खोजने में जुटी है। 
विज्ञापन


लालपुर के मुख्य बाजार में रमेश रस्तोगी की श्यामजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रमेश शनिवार दिन में ढाई बजे अपनी दुकान पर बैठे थे कि बाइक सवार तीन युवक आए। इनमें से दो युवक दुकान पर आए और कहने लगे कि सोने की एक बाली बेचनी है। रमेश ने खरीदने से इनकार कर दिया। इस बीच दो अन्य ग्राहक आए तो बदमाश चले गए। ग्राहकों के जाने के बाद वह तीनों युवक फिर आए और कहने लगे कि उनका पुलिस ने चालान कर दिया है। पैसे की सख्त आवश्यकता है इसलिए सोने की बाली के बदले रुपये दे दो। रमेश ने जब दोबारा खरीदने से इनकार किया तो एक युवक ने दुकान का शटर गिरा लिया और दूसरे ने रमेश को गिरा लिया।

बताया गया कि एक बदमाश के हाथ का अंगूठा रमेश के मुंह में आ गया तो रमेश ने उसे काट लिया। इस बीच जब दोनों गुत्थमगुत्था हुए तो रमेश ने शोर मचाया तो दो बदमाश ज्वैलर्स की चेन लेकर बाइक पकड़कर किच्छा की ओर भाग निकले। जबकि एक को रमेश ने धर दबोचा और व्यापारियों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द किया। मारपीट में रमेश बुरी तरह घायल हो गया। बताया कि उसके दो दांत टूट गये हैं। घटना की सूचना पर कोतवाल उमेश चंद मलिक ने बदमाश को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश अपने आप को दिल्ली का रहने वाला बता रहा था। इधर, देर शाम नगर के स्वर्णकारों ने कोतवाली में एएसआई धाम सिंह पांगती को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन


व्यापारी की जेब से पर्स उड़ाया
किच्छा। बरेली के एक दुकानदार फिरोज खान ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ सितारगंज जा रहे थे। बताया कि बरेली से वह ट्रेन से किच्छा रेलवे स्टेशन आए। यहां से वह जब बस अड्डे आये तो वहां पर उनका पर्स जेबकतरे ने उड़ा लिया। बताया कि पर्स में 1500 नकदी के अलावा आवश्यक कागज थे। उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें