फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में युवक ने पड़ोसन पर फेंका तेजाब

Sun, 05 May 2019 12:48 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद अस्पताल में जानकारी लेने पहुंची पुलिस।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली क्षेत्र की जलेसर रोड स्थित एक कॉलोनी में सिर फिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में महिला के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


 जलेसर रोड स्थित कॉलोनी निवासी एक महिला पर पड़ोसी काफी दिनों से नजर रखे हुए था।  महिला ने उसका विरोध किया और मारपीट कर दी। इस बात से गुस्साए युवक ने महिला को देख लेने की धमकी दी। शनिवार की देर शाम को महिला अपने घर की सीढ़ियों पर अकेली बैठी थी।

 यहां पर सिर फिरा आशिक हाथ में तेजाब की बोतल लेकर आया और उस बोतल भरे तेजाब को महिला के ऊपर उड़ेल दिया। जिससे महिला झुलस गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। पुलिस ने अस्पताल पंहुच घटना के बारे में जानकारी ली। जानकारी मिलते ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला का उपचार जारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें