फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर लूटने की योजना बनाते दो दबोचे

Fri, 27 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान गांधी पार्क के पास स्थित इलाहाबाद बैंक का एटीएम काट कर लाखों रुपए पार करने की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एटीएम काटने के औजार, एलपीजी गैस, आक्सीजन गैस के सिलेंडरों और एक मारुति कार बरामद हुई। एसएसपी नीलेश भरणे ने टीम को ढाई हजार रुपए और एएसपी देवेंद्र पिंचा ने डेढ़ हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ पीसी आर्य ने बताया कि बुधवार रात एसआई विनोद कुमार, एसआई कुलदीप सिंह और कांस्टेबिल कुलदीप सिंह, श्रवण सैनी गश्त पर थे। गांधी पार्क के पास मारुति कार संख्या डीएल 2 सीई/6163 संदिग्ध हालत में खड़ी देखी। उसके पास दो युवक खड़े आपस में बात कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर युवक घबरा गए और कार में बैठकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पीतल का एक गैस कटर, दो पाइप, एलपीजी गैस सिलेंडर, आक्सीजन गैस सिलेंडर, पेंट स्प्रे काले रंग का लोहे का सब्बल, हथौड़ा, छैनी, बोल्ट कसने की चाबी, छोटा पाना, एक तमंचा, छह कारतूस  और एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम कुलदीप सिंह उर्फ काका निवासी सुल्तान विंग रोड थाना बी-डिवीजन अमृतसर (पंजाब), अंग्रेज सिंह उर्फ बाबू निवासी ग्राम साहली शेरगढ़ थाना अफजलगढ़ (बिजनौर) यूपी बताया।

सीओ ने बताया कि दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वह एटीएम काट कर रुपए चुराने और मोटर पार्ट्स की दुकानों में चोरी करने की फिराक में थे। दोनों युवकों की क्राइम हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें