फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा

Wed, 04 Oct 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
 पुलिस ने बिट्ट हत्याकांड के चार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस की टीमें चौथे आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।  पिछले शुक्रवार को फौजी मदकोटा निवासी अतेंद्र उर्फ बिट्टू चौधरी की भूरारानी रोड पर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने विनीत, वीरपाल उर्फ वीरे और संजय निवासी फौजी मटकोटा को बिलासपुर रोड से गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घर में छिपा कर रखा गया12 बोर और 315 बोर का तमंचा और खोखे भी बरामद किए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। इधर पुलिस हत्या में वांछित चल रहे अर्पित की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। रुद्रपुर क्षेत्र के अलावा बिजनौर और बिलासपुर में भी दबिशें दी जा रही है। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि एसओजी सहित चार टीमें अर्पित की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें