फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब दो,,,,,,,,,

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब सहित दो काबू, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एसपी संगीता कालिया की स्पेशल टीम ने सोमवार को गांधी जयंती के दिन शहर में अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। स्पेशल टीम के इंचार्ज एएसआई विद्या सागर ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी ईश्वर सिंह उर्फ बच्ची को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से साढ़े सात पेटी शराब, एक अवैध पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। दूसरी ओर सूचना के आधार पर ही टीम ने महाबीर नगर में छापामार कार्रवाई करते हुए सूरज नाम के युवक को अवैध रूप शराब बेचते हुए काबू किया। पुलिस ने उसके पास से साढ़े चार पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनो ही मामलों मे आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें