फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में एनएसयूआई, खटीमा में एबीवीपी के सिर सजा ताज

Sun, 09 Sep 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के डिग्री कॉलेज गेट से भीड़ को हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में दो महिला डिग्री कॉलेज सहित कुल सात महाविद्यालयों में शनिवार शाम छात्रसंघ का गठन हो गया। जिले में एनएसयूआई और एबीवीपी ने एक-एक कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। दो महिला डिग्री कॉलेज सहित पांच कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। 

विज्ञापन


सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष का ताज एनएसयूआई के अंग्रेज सिंह के सिर सजा। अंग्रेज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के प्रत्याशी रचित सिंह को 273 मतों से पराजित किया। रुद्रपुर महाविद्यालय में 55.43 प्रतिशत मतदान हुआ। 5728 छात्र-छात्राओं में से 3175 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करायी।  

राधेहरि डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सार्थक अरोरा ने अपने निकटतम प्रत्याशी एबीवीपी के वैभव अरोरा को मात्र दो मतों से पराजित किया। पूरे मतदान के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स कॉलेज में तैनात रहा। 2713 मतदाताओं में से 1158 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


 पुलिस ने शपथ के बाद विजेता विजयी जुलूस न निकाल सकें इसके लिए सभी को वाहनों में बिठाकर उनके छोड़ दिया। चुनाव के दौरान एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट, एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार संजय कुमार, कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई बीएस बिष्ट, संदीप पिल्खवाल, हेमचंद्र समेत तमाम पुलिस अधिकारी महाविद्यालय में मौजूद रहे।       

 हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एबीबीपी के प्रत्याशी सिद्धांत सिंह ने दीपक सिंह को 256 मतों से पराजित किया। शाम चार बजे शुरू हुई मतगणना रात पौने नौ बजे खत्म हुई। रात नौ बजे परिणाम घोषित होने के बाद प्राचार्य डॉ. जीएस रावत ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहां तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, एसएसआई देवेंद्र गौरव आदि थे। 

राजकीय स्नताकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में अध्यक्ष पद पर नवदीप सिंह ने बाजी मारी। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रवि, छात्रा उपाध्यक्ष अर्पणा कांबोज, सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव सिंह और संयुक्त सचिव पर गोविंद सिंह विजयी रहे। जबकि सांस्कृतिक सचिव दानिश अंसारी, संयुक्त सचिव गोविंद सिंह और विज्ञान संकाय जहांगीर निर्विरोध चुने गए।जागृति जोशी, महक अग्रवाल, हरीश भट्ट, सुरेंद्र सिंह रतनेश को सदस्य नामित किया गया है। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्या डा. कमला चंयाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

 राजकीय महाविद्यालय सिसौना में भाष्कर सिंह राणा छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। वहीं प्रिया सरकार छात्रा उपाध्यक्ष, अंकित दास उपाध्यक्ष,  बलराम महासचिव, रेशमा सरकार कोषाध्यक्ष, अजीम अहमद संयुक्त सचिव,  प्रकाश कुमार दास विवि प्रतिनिधि, सुजीता विश्वास सांस्कृतिक सचिव और विकास यादव कला संकाय प्रतिनिधि चुने गए। 

गीता गौनिया, मनीषा, देवेंद्र सिंह, पूजा ढाली, नेहा धामी और साधना बाईन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।  प्राचार्य डा. सुभाष कुमार वर्मा ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मतदान स्थल पर जमे रहे। 581 में से 552 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें