फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लाखों के जेवरात व नकदी उड़ा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जसपुर खुर्द निवासी एक युवक ने अपने ससुरालियों पर 25 तोला सोना, पांच लाख रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। उसने महिला हेल्पलाइन में तहरीर दी है। हेल्पलाइन प्रभारी ने आरोपी पक्ष को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने को तलब किया है।
विज्ञापन

जसपुर खुर्द निवासी मो. उमर ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो अक्तूबर 2010 को उसका विवाह खटीमा निवासी एक युवती से हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बहाने बनाकर उससे रकम ऐंठते रहे। उसने अपने साले की पढ़ाई के लिए भी ससुरालियों को मोटी रकम दी। बताया कि अक्तूबर 17 में वह अस्पताल में भर्ती था। उसकी अनुपस्थिति में उसके ससुर, रिश्ते के ससुर, साले आदि 11 अक्तूबर की रात उसके घर पहुंचे। पत्नी, बच्चों को अपने साथ ले गए। घर में रखे 25 तोले सोने के जेवर, पांच लाख की रकम ले गए। आरोपी उसकी पत्नी की पासबुक, चेकबुक भी ले गए। उसने पत्नी के खाते में तीन लाख की रकम जमा की थी। आरोपियों ने मौके पर पहुंचे उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर महिला हेल्पलाइन प्रभारी सरोज कांबोज ने आरोपी पक्ष को नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन


ससुरालियों पर लाखों के जेवरात, नकदी ले जाने का आरोप
महिला हेल्पलाइन प्रभारी ने आरोपी पक्ष को नोटिस भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें