फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जल्दी ही शाहीन हत्याकांड से पर्दा उठाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव कार में रखकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना को नया मोड़ दे दिया। मृतका के मायके वालों ने महिला के पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन हत्या क्यों, कैसे हुई पुलिस जल्द इसका खुलासा करने वाली है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी हाशिम चार जुलाई को पत्नी शाहीन को कार में लेकर जा रहा था। इसके बाद रात करीब नौ बजे लोहिया पुल के पास कार सड़क पर खड़ी थी। दोनों बेहोश थे।
विज्ञापन


लोग दोनों को प्राइवेट अस्पताल लाए तो डॉक्टरों ने शाहीन को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल हाशिम को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन सुबह करीब नौ बजे शाहीन के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया लेकिन मायके वालों ने शक जताया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाहीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस और उसके मायके वाले भी हैरत में पड़ गए। उसकी मृत्यु का समय 36 से 72 घंटे के मध्य बताया गया।

तब मृतका के भाई अफजल ने हाशिम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन हत्या क्यों, कैसे की गई इसका खुलासा नहीं हुआ। अब आरोपी हाशिम ठीक हो गया है। पुलिस ने हत्या के कई साक्ष्य जुटा लिए हैं। हाशिम को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस उसकी जुबानी घटना का खुलासा करवाएगी। कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें