फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस ने काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष समेत दो को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर एक युवक की हत्या के प्रयास में नामजद आरोपियों की तलाश में सहारनपुर पुलिस ने कुंडेश्वरी में दबिश दी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष समेत दो लोगों हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को साथ ले गई है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी निवासी काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह के विरुद्ध मुजफ्फरनगर न्यायालय में एक महिला को अपहृत करने के मामले में मुकदमा विचाराधीन है। मामले में काशीपुर के ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी सुमित कुमार गवाह है। सुमित ने चार अप्रैल 2019 को सहारनपुर के मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मुजफ्फरनगर में चल रहे मुकदमे के संबंध में वहां गया था। लौटते समय सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र में उसे प्रताप चौधरी, यश चौधरी, संदीप चौधरी और संजय चौधरी मिले। इन लोगों ने बात करने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे उस पर बेहोशी छाने लगी। इसके बाद चारों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर भाग गए। उसने मंडी (सहारनपुर) थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 328, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की रात मंडी थाने के एसआई मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कुंडेश्वरी में दबिश देकर प्रताप चौधरी और उसके भतीजे संदीप चौधरी को हिरासत में लिया और मंडी (सहारनपुर) ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें