फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में हुए विवाद को लेकर गांव में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में विवाह समारोह में शगुन की रस्म के समय दो पक्ष में कहासुनी हो गई। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद गांव पहुंचने पर दोनों पक्ष भिड़ गए और उनके बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में चार लोगों को गंभीर चोर्टें आइं। कुंडा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कुंडा थाने के ग्राम बसई से राजकीय पॉलीटेक्निक के सामने शुक्रवार रात बरात आई थी। वहां दूल्हे को शगुन देने की रस्म के दौरान गांव के ही ब्रजेश और हरपाल में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज और हाथापाई हो गई। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद दोनों पक्ष वापस गांव लौट आए। रात करीब 11 बजे फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, हीरा देवी, लक्ष्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सूर्या चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा कर रहे ब्रजेश कुमार, सुधीर कुमार, हरपाल सिंह, मोहित पाल व रोहित पाल को शांतिभंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें