दिनेशपुर में कोलकाता निवासी निपेंद्र नाथ मंडल ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह कोलकाता हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। पिछले दिनों वह वार्ड एक निवासी अपने रिश्तेदार प्रभाष राय के घर घूमने आया था। मटकोटा मार्ग पर एक दुकान से उसने 22 अक्तूबर के लिए मुरादाबाद से हावड़ा तक का रेल टिकट बुक कराया था। दुकानदार ने सीट कन्फर्म होने की बात कही थी। लेकिन सीट कन्फर्म नहीं हुई और वह तयशुदा कार्यक्रम के तहत अपने गंतव्य को नहीं जा सका। उसका कहना है कि समय पर नही पहुंच पाने के कारण उसका लाखों का नुकसान होगा। प्रभारी निरीक्षक केएस रावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।