रुद्रपुर में आवास विकास चौकी पुलिस ने रविवार शाम स्थानीय लोगों की सूचना पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। यह दोनों एक मकान की आड़ में छिपकर युवतियों के कपड़े पहन रहे हैं। पूछताछ में दोनों युवकों ने खुुद को मध्य प्रदेश का निवासी बताते हुए काली और दुर्गा का भेष बनाकर कॉलोनियों में लोगों से पैसे आदि मांगने की बात कही है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से और गंभीरता से पूछताछ में जुटी है। बता दें कि रुद्रपुर की सर्वेश्वरी कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद डकैती डालने की घटना पर पुलिस गंभीर हो गई है। लोग भी जागरूक दिख रहे हैं।