रुद्रपुुर में लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचे फुलसुंगा निवासी सुल्तान ने कहा कि वह सिडकुल की एक कंपनी में साफ-सफाई का काम करता है। रविवार को उसके भाई और भाभी बिना बात के उसकी साढ़े तीन साल की बेटी को पीट रहे थे। जब वह बेटी को बचाने गया तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भाई और भाभी ने उसकी पत्नी को भी अगवा किया है। बताया कि वह इस मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर दे चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर ट्रांजिट कैंप के थानाध्यक्ष जीबी जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।