फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के घर आए दंपति को ससुरालियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत पर बेटी के घर आए दंपति को ससुरालियों ने पीट दिया। उन्होंने विवाहिता की गोद से एक वर्ष की मासूम बेटी छीन ली। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके नाक, कान और गले से जेवर भी उतार लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुभाष नगर रुद्रपुर निवासी जमील अहमद की पुत्री निशा का विवाह 22 दिसंबर 2014 को काशीपुर गंगे बाबा रोड निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाहिता के ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। इस साल छह मई को महिला हेल्प लाइन में शिकायत करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन पति, सास-ससुर और ननदों ने एक बार फिर से उसे प्रताड़ित करने लगे। शिकायत पर रविवार सुबह रुद्रपुर से उसके पिता जमील अहमद और माता नजमा अपनी बेटी से मिलने पहुंचे। इस दौरान ससुरालियों के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि बेटी के पति व ससुरालियों ने उसके व उसके माता-पिता की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल कराकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें