फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ के मुआवजे में नहीं मिला 90 लाख का हिसाब

Fri, 11 Aug 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
scam Logo - फोटो : google
विज्ञापन
एनएच भूमि मुआवजा घोटाले में करोड़ों की रकम लेने वाले किसानों से पूछताछ में जुटी एसआईटी ने बृहस्पतिवार को जसपुर तहसील के एक किसान से पूछताछ की। पूछताछ में किसान आठ करोड़ के मुआवजे में से 90 लाख का हिसाब नहीं दे पाया। अब एसआइटी किसान के बेटे से निकाली गई रकम के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


मुआवजा घोटाले की जांच के लिए एसआईटी ने 19 ऐसे किसानों को चिन्हित किया है, जिन्होंने मुआवजा मिलने के तुरंत बाद मुआवजे की मोटी रकम को कहीं ठिकाने लगा दिया। टीम अब तक ऐसे छह किसानों से पूछताछ कर घोटाले के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटा चुकी है। पूछताछ के इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसआईटी ने जसपुर के एक और किसान की बैंक डिटेल के आधार पर उससे पूछताछ की। बैंक डिटेल के अनुसार उक्त किसान को मुआवजे के रूप में नौ करोड़ रुपये मिले थे जिसमें से उसने 90 लाख रुपये मुआवजा मिलने के दिन ही अपने खाते से निकाल लिए।

 किसान ने बताया कि उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था और उनका कर्ज लौटाने के लिए ही निकाली गई रकम का इस्तेमाल किया, लेकिन किसको कितनी रकम दी, यह स्पष्ट नहीं कर सका। टीम द्वारा काफी जोर देने पर किसान ने बताया कि पैसों के लेनदेन का हिसाब उसका बेटा देखता है जिस पर अब एसआईटी किसान के बेटे से पूछताछ करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें