सितारगंज के एक खेत में आग बुझाने गए दमकल कर्मियों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी कुलदीप सिंह निवासी ग्राम हल्दुआ को किच्छा से गिरफ्तार किया गया है। वर्मा ने बताया कि अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बता दें कि 22 अप्रैल को ग्राम हल्दुआ में खेत में आग बुझाने गए दमकल कर्मियों के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। दमकल विभाग के लीडिंग फायरकर्मी दिनेश चंद और ड्राइवर दया किशन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।